惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

博客园 - 【当耐特】
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
V
Visual Studio Blog
小众软件
小众软件
The Cloudflare Blog
T
Tailwind CSS Blog
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
爱范儿
爱范儿
美团技术团队
WordPress大学
WordPress大学
罗磊的独立博客
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
A
About on SuperTechFans
Last Week in AI
Last Week in AI
月光博客
月光博客
博客园 - Franky
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
G
Google Developers Blog
GbyAI
GbyAI
B
Blog
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
博客园 - 聂微东
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
博客园 - 叶小钗

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
स्टारबक्स का बड़ा फैसला! 9 महीने में ही समेटा अपना फ्लॉप ...
2026-05-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Starbucks AI Failure: दिग्गज कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) ने नॉर्थ अमेरिका के अपने स्टोर्स में सामान की गिनती और स्टॉक मैनेजमेंट के लिए शुरू किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोग्राम को बंद कर दिया है। कंपनी ने एआई टूल को लागू करने के महज 9 महीने बाद ही इसे बंद करने का कदम उठाया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक इंटरनल न्यूजलेटर और मामले से सीधे जुड़े दो सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

इस एआई टूल को स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल ने कंपनी के स्टोर्स में बार-बार होने वाली सामान की किल्लत (प्रोडक्ट शॉर्टेज) को दूर करने के लिए पेश किया था। निकोल का मानना था कि स्टॉक की कमी के चलते कंपनी की बिक्री पर बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, यह ऐप उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

क्यों बंद हुआ कंपनी का एआई टूल?

इस साल फरवरी में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एआई टूल सामान की गिनती करने में लगातार गलतियां कर रहा था। जैसे-  एक की तरह की दिखने वाली दूध की बोतलों में गलती होना या कई जरूरी चीजों को गिनती में पूरी तरह छोड़ देना, इत्यादी।

कंपनी द्वारा जारी इंटरनल न्यूजलेटर में लिखा गया है कि आज से 'ऑटोमेटेड काउंटिंग' (एआई द्वारा इन्वेंट्री की गिनती) को बंद किया जा रहा है। अब से ड्रिंक्स और दूध की गिनती भी उसी पारंपरिक तरीके से होगी, जैसे कॉफी हाउस के बाकी सामानों की होती है।

कंपनी का यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इसी साल फरवरी में स्टारबक्स ने दावा किया था कि इस एआई टूल की वजह से स्टोर्स में सामान की उपलब्धता बेहतर हुई है। लेकिन अब कंपनी अपने इस यू-टर्न को 'कामकाज में एकरूपता' लाने की कोशिश बता रही है।

स्टारबक्स ने गुरुवार को रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा कि इस प्रोग्राम को बंद करने का उद्देश्य सभी कॉफी हाउस में स्टॉक की गिनती का एक जैसा (स्टैंडर्ड) तरीका अपनाना है, ताकि बड़े पैमाने पर काम को बेहतर और सटीक बनाया जा सके। कंपनी ने कहा कि वे अब एआई के भरोसे रहने के बजाय स्टोर्स में रोजाना सामान की सप्लाई और अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। कंपनी ने कहा, हमारा लक्ष्य बहुत सरल है,अगर कोई चीज हमारे मेन्यू में है, तो ग्राहक उसे ऑर्डर कर पाने में सक्षम होने चाहिए।

कंपनी ने कर्मचारियों से मिले कुछ फीडबैक भी शेयर किए हैं, जिसमें इस बदलाव की तारीफ की गई है। एक कर्मचारी ने लिखा, ऑटोमैटिक काउंटिंग को बंद करने के लिए धन्यवाद! इसके पीछे की सोच बेहतरीन थी, क्योंकि इसे लागू करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा था।

तेजी से हुआ था रोलआउट, पर काम नहीं आई तकनीक

स्टारबक्स ने पिछले साल सितंबर में बहुत जोर-शोर से इस एआई-पावर्ड ऐप को नॉर्थ अमेरिकन स्टोर्स में लॉन्च किया था। कंपनी का दावा था कि हाथ से सामान गिनने की पारंपरिक प्रक्रिया के मुकाबले यह तकनीक ज्यादा तेज और सटीक होगी। इसके तहत कैफे के कर्मचारी शेल्फ पर रखे सिरप और दूध के सामने सिर्फ एक टैबलेट (कंप्यूटर स्क्रीन) होल्ड करते थे, और ऐप में मौजूद 'लिडार' (LIDAR) व कैमरा सेंसर उसे स्कैन कर लेते थे।

हालांकि, लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने जो वीडियो जारी किया था, उसमें इस तकनीक की कमी साफ दिख गई थी। वीडियो में दिख रहा था कि ऐप शेल्फ पर रखे पिपरमिंट सिरप की बोतल को पहचान ही नहीं पा रहा था, जबकि उसने बगल की बोतलों को स्कैन कर लिया था। अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट से वह पुराना घोषणापत्र भी हटा दिया है।

स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल जो पहले चिपोटले (Chipotle) और टैको बेल (Taco Bell) जैसी बड़ी कंपनियों में काफी सुधार कर चुके हैं। कंपनी की गिरती बिक्री और मुनाफे को सुधारने के लिए वे 'बैक टू स्टारबक्स' मुहिम चला रहे हैं। हालांकि, इन्वेंट्री के मोर्चे पर एआई का यह प्रयोग भले ही फेल रहा हो, लेकिन निकोल अब भी कॉफी बनाने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए ऑर्डर सीक्वेंसिंग जैसे दूसरे कामों में नए एआई टूल्स का सहारा ले रहे हैं।