





















Newsशेयर बाज़ारStock to BUY: इस हेल्थकेयर स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! 36% अपसाइड की उम्मीद - चेक करें टारगेट

Stock to BUY: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों के लिए कमाई का एक अच्छा मौका आया है। ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए BUY कॉल दिया है और इसमें 36% के अपसाइड की संभावना जताई है।
कंपनी का शेयर सुबह 11:02 बजे तक बीएसई पर 0.81% या 1.90 रुपये गिरकर 233.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.57% या 1.35 रुपये टूटकर 233.78 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पार्क मेडी वर्ल्ड, हेल्थकेयर सेक्टर की एक ऐसी कंपनी है जो कम लागत में तेजी से अपने अस्पतालों का विस्तार कर रही है। ब्रोकरेज ने कहा कि अभी कंपनी के पास लगभग 3,960 बेड हैं, जिन्हें FY28 तक बढ़ाकर 5,460 और आगे चलकर 10,000 से ज्यादा करने की योजना है।
खास बात यह है कि यह विस्तार पूरी तरह कंपनी अपनी कमाई से कर रही है। प्रति बेड खर्च सिर्फ ₹34 लाख है, जो दूसरे नए अस्पताल प्रोजेक्ट्स (₹80-100 लाख/बेड) से काफी कम है। कंपनी का क्लस्टर मॉडल, सही बेड मिक्स और सस्ते में खरीदे गए डिस्टर्ड एसेट्स इसे मजबूत बढ़त देते हैं, जिससे आगे ग्रोथ की संभावना बनी हुई है।
Park Medi World Share Price Target
ब्रोकरेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच PARKHOSP की आय (Revenue) करीब 26.3%, मुनाफा (EBITDA) करीब 27.1% और नेट प्रॉफिट (PAT) करीब 34.6% की सालाना दर (CAGR) से बढ़ेंगे।
यह ग्रोथ कंपनी के तेजी से विस्तार, कम लागत में नए बेड जोड़ने, बेहतर मरीज प्रोफाइल (हाई-वैल्यू केस), मरीजों के रहने की अवधि (ALOS) के बेहतर प्रबंधन, पेयर मिक्स में सुधार और CGHS दरों में बढ़ोतरी से आएगी।
इन मजबूत फैक्टर्स को देखते हुए ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए ₹320 का टारगेट प्राइस दिया है जिसमें मौजूदा स्तर से लगभग 36% की बढ़त की संभावना है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
Apr 30, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。