惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

博客园 - Franky
U
Unit 42
MyScale Blog
MyScale Blog
B
Blog
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
量子位
IT之家
IT之家
The GitHub Blog
The GitHub Blog
F
Fortinet All Blogs
Recent Announcements
Recent Announcements
V
Visual Studio Blog
G
Google Developers Blog
Last Week in AI
Last Week in AI
雷峰网
雷峰网
博客园 - 聂微东
博客园 - 叶小钗
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
J
Java Code Geeks
博客园 - 司徒正美
Y
Y Combinator Blog
T
The Blog of Author Tim Ferriss
月光博客
月光博客
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
दिल्ली में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज, गाड़ियों से लेकर ...
Gaurav Kumar · 2026-06-19 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगदिल्ली में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज, गाड़ियों से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट्स तक बदलेंगे नियम

दिल्ली में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज, गाड़ियों से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट्स तक बदलेंगे नियम

दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण न बढ़े इसके लिए सरकार पहले से तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार गाड़ियों, कंस्ट्रक्शन साइट्स और कचरा जलाने से जुड़े सख्त नियम लागू करने वाली है। जानें क्या है नए नियम और कब से होंगे लागू। पढ़ें पूरी खबर।

दिल्ली में 1 नवंबर से नॉन-BS6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन होगी।

In Short

  • दिल्ली सरकार सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए पहले से तैयारी करेगी।
  • 1 नवंबर से बाहर से आने वाली गैर-BS-VI कमर्शियल गाड़ियों पर रोक लगेगी और बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
  • कंस्ट्रक्शन साइट्स और कचरा जलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

दिल्ली में सर्दियों का प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने 'विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' नाम से एक नया प्लान जारी किया है, ताकि प्रदूषण बढ़ने का इंतजार न करना पड़े।

इस प्लान के तहत, सरकार सर्दियों के सभी नियमों की जानकारी पहले ही दे देगी। इससे आम लोग, फैक्ट्रियां और कंस्ट्रक्शन एजेंसियां समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर सकेंगी। सरकार का मकसद है कि पहले से बनी योजनाओं के जरिए सर्दियों में दिल्ली की हवा को साफ रखा जाए और लोगों को अचानक होने वाली दिक्कतों से बचाया जाए।

क्या बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सिर्फ सरकारी कोशिशों से दिल्ली की हवा साफ नहीं होगी, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आरडब्ल्यूए (RWA), व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस मिशन का हिस्सा बनें।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने जो नियमों की जानकारी एडवांस में देने का फैसला लिया है, उसका मकसद लोगों पर अचानक दबाव डालना नहीं, बल्कि उन्हें पहले से सतर्क और तैयार करना है। सरकार और जनता जब तालमेल बिठाकर काम करेंगे, तभी प्रदूषण को रोकने का हमारा इरादा सफल हो पाएगा।
 

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जून में ही Proactive Winter Air Quality Management Framework अधिसूचित कर दिया है, ताकि नागरिकों, उद्योगों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निर्माण एजेंसियों को नवंबर से पहले पर्याप्त तैयारी का समय मिले और दिल्लीवासियों को…

— CMO Delhi (@CMODelhi) June 19, 2026

पॉल्यूशन रोकने के लिए क्या है नए नियम?

सर्दियों के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत दिल्ली में बाहर से आने वाली उन बड़ी गाड़ियों (कमर्शियल वाहनों) पर रोक रहेगी जो ज्यादा धुआं छोड़ती हैं। सिर्फ नई और कम प्रदूषण करने वाली गाड़ियों को ही दिल्ली में आने की इजाजत होगी।

अब पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल तभी मिलेगा, जब आपकी गाड़ी का 'पॉल्यूशन चेक' (PUC) कागज सही होगा। साथ ही, 1 नवंबर से फरवरी के अंत तक पार्किंग की फीस दोगुनी कर दी जाएगी।

इसके अलावा, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में एक बार में केवल 50% कर्मचारी ही काम पर आ सकेंगे, बाकी लोग घर से काम करेंगे। हालांकि, इलेक्ट्रिक, CNG गाड़ियों और एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को इन नियमों से छूट दी गई है।

निर्माण कार्यों (Construction) पर निगरानी

निर्माण कार्यों के लिए भी सरकार ने नए नियम बनाए हैं। 1 नवंबर से 31 जनवरी तक सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स को धूल रोकने के कड़े नियमों का पालन करना होगा। अगर 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ता है, तो निर्माण कार्य पूरी तरह से रोके भी जा सकते हैं।

इसके अलावा, बड़ी बिल्डिंग साइट्स पर धूल उड़ने से रोकने के लिए 'एंटी-स्मॉग गन' और पानी छिड़कने वाली मशीनें लगाना अब जरूरी होगा।

खुले में कचरा जलाने पर होगी सख्ती

सरकार ने आरडब्ल्यूए (RWA) और स्थानीय संस्थाओं को साफ निर्देश दिए हैं कि वे कहीं भी कचरा या सूखी पत्तियां न जलने दें। इस पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन और सुरक्षा टीमों को हर जगह तैनात किया जाएगा ।

इतना ही नहीं जो लोग नियम तोड़ेंगे, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह नियम हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। ।

Published On:

Jun 19, 2026