惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
I
InfoQ
B
Blog RSS Feed
D
DataBreaches.Net
S
SegmentFault 最新的问题
P
Proofpoint News Feed
A
About on SuperTechFans
WordPress大学
WordPress大学
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
博客园 - 司徒正美
小众软件
小众软件
博客园 - Franky
有赞技术团队
有赞技术团队
D
Docker
T
Tailwind CSS Blog
雷峰网
雷峰网
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
B
Blog
V
Visual Studio Blog
宝玉的分享
宝玉的分享
爱范儿
爱范儿

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
LPG, CNG, PNG Rates Today, 21 May 2026: दिल्ली, मुंबई और ...
2026-05-21 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतें आज: देश में ईंधन की कीमतों में एक ही हफ्ते के भीतर दो बार हुई बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता के बीच एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दामों में और इजाफे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल ही में दिल्ली और मुंबई में सीएनजी (CNG) की कीमतों में पहले 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की एक और वृद्धि दर्ज की गई। सिर्फ सीएनजी ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी एक सप्ताह के भीतर दो बार बढ़ोतरी देखी गई है; पहले ईंधन के दाम 3 रुपये प्रति लीटर और उसके बाद फिर 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए।

ईंधन की कीमतों में आ रही यह हालिया तेजी ऐसे समय में देखी जा रही है, जब पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में संभावित नाकेबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस वजह से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल और गैस शिपमेंट का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा संभालता है, और भारत अपनी ऊर्जा (क्रूड ऑयल और गैस) की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इसी रूट के जरिए आयात करता है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियों पर मार्जिन के बढ़ते दबाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए ही खुदरा कीमतों में यह बदलाव किए जा रहे हैं। कीमतों को बेहद संतुलित तरीके से बढ़ाया जा रहा है ताकि आम जनता को महंगाई का एकतरफा और बड़ा झटका न लगे। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि ईंधन दरों में हो रही इस लगातार बढ़ोतरी का देश की कुल खुदरा महंगाई पर कुछ असर पड़ना तय है।

21 मई को 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 913
बेंगलुरु 915.50
हैदराबाद 965
मुंबई 912.50
चेन्नई 928.50
कोलकाता 939

21 मई को व्यावसायिक (19 किग्रा) एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 3,071.50
बेंगलुरु 3,152
हैदराबाद 3,315
मुंबई 3,024
चेन्नई 3,237
कोलकाता 3,202

21 मई को प्रमुख शहरों में सीएनजी की कीमतें

शहर कीमत (₹)
दिल्ली 80.09
बेंगलुरु 90
हैदराबाद 97
मुंबई 83
चेन्नई 91.50
कोलकाता 93.50

21 मई को प्रमुख शहरों में पीएनजी की कीमतें

शहर कीमत (₹/SCM)
दिल्ली 47.90
बेंगलुरु 52
हैदराबाद 51
मुंबई 50
चेन्नई 50
कोलकाता 50

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल की कीमतों को लेकर बनी चिंताओं को हत्व नहीं दिया (खारिज कर दिया)। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बाजार में पर्याप्त तेल है, कीमतें तेजी से गिरेंगी। हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे।"

भारत में, असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के 16 दिन बाद ईंधन की कीमतें बढ़ाई गईं। मतदान अवधि के दौरान पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई थी, इसके बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें अपरिवर्तित रहीं।

वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें 28 फरवरी को अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से बढ़ी हैं, जिसके कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) प्रभावी रूप से बंद हो गया है। उपभोक्ताओं पर कीमतों का पूरा बोझ न डालने के कारण, तेल कंपनियां वर्तमान में प्रति 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर पर 674 रुपये का नुकसान उठा रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि हाल ही में ईंधन की कीमतों में की गई वृद्धि से इस नुकसान में एक-चौथाई (25%) की कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियां अब भी रोजाना लगभग 750 करोड़ रुपये का घाटा झेल रही हैं।

बढ़ते संकट को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नागरिकों से ईंधन का विवेकपूर्ण उपयो, ग करने, खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन और 'वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम करने) के विकल्पों को अधिक अपनाने का आग्रह किया है।

एक अन्य रिपोर्ट में, निक्केई इंडिया ने केपलर (Kpler) के डेटा का हवाला देते हुए बताया कि भारत को एलपीजी आपूर्ति में प्रतिदिन 4 लाख बैरल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। डेटा के अनुसार, अप्रैल में भारत का एलपीजी आयात घटकर 3,77,620 बैरल प्रतिदिन रह गया, जो कि फरवरी में 8,51,870 बैरल प्रतिदिन था—यानी उस समय से काफी कम जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह चालू था और अमेरिका-इज़राइल ने ईरान पर हमला नहीं किया था।