
Newsट्रेंडिंगAir India, Blinkit, SBI Securities से लेकर Zepto तक; सब ने लूटी 'Melody' ट्रेंड पर महफिल - देखें मजेदार पोस्ट
इस वायरल मोमेंट के बाद हर बड़ा ब्रांड इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहता है। इसके लिए किसी ने मजेदार मीम बनाए तो किसी ने अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन शुरू कर दिया। खुद Parle ने भी इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। पढ़िए पूरी स्टोरी

AI Generated Image
Melody Trend: मेलोडी टॉफी की चर्चा इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की गई ‘Melody’ टॉफी रही।
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने इटली दौरे के दौरान इटली की पीएम मेलोनी को Melody टॉफियों का एक पैकेट गिफ्ट किया। बस फिर क्या था, इस छोटे से पल ने इंटरनेट पर ऐसा धमाका किया कि कुछ ही घंटों में वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। गूगल और X पर Parle और Melody सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नाम बन गए।
इस वायरल मोमेंट के बाद हर बड़ा ब्रांड इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहता है। इसके लिए किसी ने मजेदार मीम बनाए तो किसी ने अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन शुरू कर दिया। खुद Parle ने भी इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। कंपनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, Parle Melody को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद, यह हमारे लिए गर्व का पल है।
Air India
एयर इंडिया ने इस ट्रेंड को अपने दिल्ली-रोम फ्लाइट प्रमोशन से जोड़ दिया। एयरलाइन ने लिखा, Some places don't need introductions, just the right melody. इसके जरिए कंपनी ने अपनी नई दिल्ली-रोम फ्लाइट्स को प्रमोट किया, जो अब हफ्ते में चार बार उड़ान भरेंगी।
Blinkit
ब्लिंकिट भी इसमें पीछे नहीं रहा, कंपनी ने मजेदार अंदाज में कहा कि ऐप पर अचानक Melody की सर्च बढ़ गई है।
Swiggy
स्विगी ने Melody टाॅफी के पैकेट का फोटो शेयर कर, इसी First date gift idea बताया।
Instamart
इंस्टामाट ने स्क्रीनशॉट शेयर करके दिखाया कि भारी डिमांड के चलते टॉफी आउट ऑफ स्टॉक हो गई।

Zepto
जेप्टो भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं रहा उसने भी मेलोडी टाॅफी की फोटो पर Melody stonks today लिखकर पोस्ट शेयर किया।
अन्य कंपनियों ने भी लूटा मौज
India Post, DTDC, Yes Madam, SBI Securities, MobiKwik जैसी कंपनियों ने भी मेलोडी ट्रेंड में अपने पोस्ट शेयर किए।
Edited By:
Gaurav
Published On:
May 21, 2026






















