



























एक निवेशक ने सवाल किया कि उनके पास Vodafone Idea के 20,000 शेयर ₹7.38 के भाव पर हैं और वे जानना चाहते हैं कि अब उन्हें कब एग्जिट करना चाहिए। इस पर PHD Capital के Founder & CEO प्रदीप हलदार ने कहा कि निवेशक का पैसा पहले ही लगभग दोगुना हो चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उनके मुताबिक Vodafone Idea को सरकार की तरफ से लगातार समर्थन मिला है, सरकार की करीब 49% हिस्सेदारी है और कर्ज के बोझ में भी कमी आई है, जिससे कंपनी के लिए माहौल पहले से बेहतर हुआ है। हालांकि, प्रदीप हलदार का मानना है कि हालिया तेजी मुख्य रूप से सकारात्मक भावनाओं (Sentiment) के कारण आई है। अब आगे की बड़ी रैली के लिए कंपनी को अपने बिजनेस, रेवेन्यू, मार्केट शेयर और मुनाफे में सुधार दिखाना होगा। उन्होंने सलाह दी कि निवेशक मौजूदा स्तर पर 50% मुनाफा बुक कर लें और बाकी 50% होल्ड रखें। साथ ही ₹11.50 का स्टॉप लॉस बनाए रखें। उनका मानना है कि ₹25 का लक्ष्य संभव है, लेकिन इसके लिए 2-3 साल का समय लग सकता है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。