






















Newsशेयर बाज़ारअधिग्रहण से जुड़ी जानकारी के बाद 15% उछला ये स्मॉल कैप स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है?

Penny Stock: स्मॉल-कैप लॉजिस्टिक्स स्टॉक, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का स्टॉक आज 15% उछला है।
बीएसई पर आज यह शेयर 22.11 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 25.95 रुपये को टच कर गया है। शेयर में यह तेजी एक बड़े अपडेट के बाद आई है जहां कंपनी ने अपने फाइलिंग में अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने बताया कि आगामी 22 मई को बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग होगी जिसमें अधिग्रहण और संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन समेत कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
हालांकि, मौजूदा स्तर पर भी शेयर अपने 52 Week High ₹39.25 से करीब 34% नीचे है। कंपनी का 52 Week High जुलाई 2025 में बना था, जबकि जनवरी 2026 में इसने ₹17.72 का निचला स्तर छुआ था।
बोर्ड बैठक में क्या होगा खास?
कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोर्ड Advent Coal Resources Pte. Limited और Sainik Mining and Allied Services Limited में इक्विटी शेयर अधिग्रहण के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा। इसके साथ ही, कंपनी इन दोनों संस्थाओं में कंट्रोलिंग स्टेक हासिल करने के लिए प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर और अनिवार्य रूप से कन्वर्ट होने वाले प्रेफरेंस शेयर जारी करने की योजना पर भी विचार करेगी।
फाइलिंग में कहा गया कि बोर्ड प्रस्तावित मटेरियल रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन, एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के ड्राफ्ट नोटिस और जरूरी रेग्युलेटरी मंजूरियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी फैसला लेगा।
Share Price History
सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों में हाल के समय में तेजी बनी हुई है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 11% चढ़ा है। वहीं, एक महीने में इसमें 5% और छह महीने में 12% की बढ़त दर्ज हुई। बीते एक साल में स्टॉक ने 24% रिटर्न दिया है, जबकि पांच साल में निवेशकों को 1240% का मल्टीबैगर रिटर्न मिल चुका है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
May 20, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。