























Sensex, Nifty outlook for May 4: गुरुवार 30 अप्रैल को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। BSE Sensex 582.86 अंक यानी 0.75% गिरकर 76,913.50 पर बंद हुआ और Nifty 50, 180.10 अंक यानी 0.74% टूटकर 23,997.55 पर बंद हुआ। महाराष्ट्र दिवस के कारण शुक्रवार 1 मई को National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) बंद रहेंगे।
4 मई का क्या है आउटलुक?
Angel One के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने बताया कि पूरे हफ्ते छोटे कैंडल बने, जिससे वीकली चार्ट पर ‘Doji’ पैटर्न बना है। उन्होंने कहा कि बाजार किसी बड़े ट्रिगर का इंतजार कर रहा है चाहे वह चुनाव नतीजे हों या जियोपॉलिटिकल संकेत।
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि इस हफ्ते बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन बड़े स्तर पर इसका स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अप्रैल में निफ्टी करीब 7.5% चढ़ा और RSI में बुलिश क्रॉसओवर भी दिखा, जिससे गिरावट पर खरीदारी का रुख बना रह सकता है।
अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस
Centrum Finverse के नीलेश जैन के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,800 (21-DMA) मजबूत सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि जब तक यह स्तर कायम है, रिकवरी जारी रह सकती है। 24,140 (50-DMA) के ऊपर ब्रेकआउट होने पर 24,500 तक तेजी संभव है, जबकि 23,800 के नीचे जाने पर 23,500 तक गिरावट आ सकती है।
वोलैटिलिटी घटी, संकेत पॉजिटिव
India VIX इस हफ्ते 8% गिरकर 18 के आसपास आ गया। कम वोलैटिलिटी बाजार में स्थिरता और तेजी के लिए सहायक मानी जाती है।
सेंसेक्स रेंज में फंसा
Kotak Securities के अमोल अथावले ने कहा कि सेंसेक्स 76,700 (20-DMA) के पास सपोर्ट ले रहा है, जबकि 78,300 (50-DMA) पर रेजिस्टेंस है।
उन्होंने कहा कि जब तक यह रेंज बनी रहती है, बाजार साइडवेज रहेगा। 78,300 के ऊपर जाने पर 79,200 तक तेजी आ सकती है, जबकि 76,700 के नीचे गिरावट तेज होगी। वहीं Choice Equity Broking के हितेश टेलर के अनुसार, 76,000-76,200 का स्तर मजबूत सपोर्ट है, जबकि 77,500-77,700 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。