惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

V
Visual Studio Blog
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
G
Google Developers Blog
J
Java Code Geeks
爱范儿
爱范儿
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
美团技术团队
人人都是产品经理
人人都是产品经理
Martin Fowler
Martin Fowler
IT之家
IT之家
博客园_首页
B
Blog RSS Feed
Google DeepMind News
Google DeepMind News
B
Blog
U
Unit 42
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
L
LangChain Blog
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
罗磊的独立博客
N
Netflix TechBlog - Medium
T
Tailwind CSS Blog
博客园 - 聂微东
腾讯CDC
A
About on SuperTechFans

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
डॉलर के मुकाबले आज रुपया उछला! अब $1 का इतना हुआ भाव - इस...
2026-05-25 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

पिछले कुछ दिनों से लगातार दबाव में चल रहा भारतीय रुपया अब थोड़ा संभलता दिख रहा है। सोमवार सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ और हाल की गिरावट से उबरने लगा। अभी 1 डॉलर का भाव 95.26 रुपये है। 

इस तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं  पहली, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे शांति समझौते की उम्मीद, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। दूसरी, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि रुपया शायद जरूरत से ज्यादा कमजोर हो गया था और रिजर्व बैंक बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

 आखिर रुपया मजबूत क्यों हुआ?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। इससे रुपये पर दबाव बढ़ता है। लेकिन अब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। इससे इन्वेस्टर्स को लगा कि भारत पर फॉरेन एक्सचेंज का दबाव कुछ कम हो सकता है और यही वजह है कि रुपये में रिकवरी देखने को मिली।

    RBI गवर्नर ने क्या कहा?

    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि हाल की गिरावट के बाद रुपया ओवरवैल्यूड यानी जरूरत से ज्यादा मजबूत नहीं था। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ मानकों के हिसाब से रुपया कम आंका गया हो सकता है।

    मल्होत्रा ने साफ किया कि RBI किसी खास स्तर पर रुपये को रोकने की कोशिश नहीं करता। केंद्रीय बैंक का मकसद सिर्फ इतना है कि बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव न हो। साथ ही अगर बाजार में अनावश्यक सट्टेबाजी या अस्थिरता दिखती है, तो RBI व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाता है।

    सरकार को मिला रिकॉर्ड फायदा

    इसी बीच RBI ने FY 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड ₹2.87 लाख करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर देने का ऐलान किया है।  यह रकम पिछले साल के ₹2.69 लाख करोड़ से ज्यादा है, लेकिन सरकार ने बजट में इससे भी अधिक यानी ₹3.16 लाख करोड़ की उम्मीद जताई थी।

    RBI ने ज्यादा पैसा क्यों बचाकर रखा?

    RBI ने इस बार संभावित आर्थिक जोखिमों से निपटने के लिए ₹1.09 लाख करोड़ का बड़ा जोखिम बफर (Contingency Risk Buffer) अलग रखा है।यह रकम पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे RBI को फ्यूचर में बाजार में जरूरत पड़ने स्थिति से  निपटने में मदद मिलेगी।

    India Ratings & Research के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत का कहना है कि बड़ा जोखिम बफर RBI को बदलती आर्थिक परिस्थितियों में ज्यादा ताकत देगा।

    वहीं MK Global Financial Services की मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा के मुताबिक RBI को इस बार बड़ा फायदा सरकारी बॉन्ड से मिलने वाली ब्याज आय और मजबूत विदेशी मुद्रा कमाई से हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि RBI को घरेलू और विदेशी संपत्तियों पर संभावित नुकसान की भरपाई के लिए ज्यादा प्रावधान भी करने पड़े हैं।

    हाल के दिनों में कितना गिरा था रुपया?

    साल 2026 में अब तक रुपया करीब 6% कमजोर हो चुका है। पिछले हफ्ते यह डॉलर के मुकाबले 96.90 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया था।हालांकि इसके बाद RBI ने बाजार में डॉलर बेचकर दखल दिया, जिससे रुपये को सहारा मिला।

    • 21 मई को रुपया 96.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ
    • 22 मई को यह सुधरकर 95.69 तक पहुंचा
    • 25 मई को बाजार खुलते ही रुपया 95.34 पर पहुंच गया और बाद में 95.20 तक आया।

    RBI के पास कितना विदेशी मुद्रा भंडार है?

    भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) फिलहाल करीब 700 अरब डॉलर के आसपास हैं। यही वजह है कि RBI जरूरत पड़ने पर डॉलर बेचकर रुपये को सपोर्ट देता है।

     आम लोगों के लिए इसका क्या मतलब है?

    अगर रुपया मजबूत रहता है और तेल की कीमतें नीचे रहती हैं, तो इसका फायदा आम लोगों को सीधा मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी, विदेशों से आने वाले सामान के दाम में कम होंगे और बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है।  फिलहाल बाजार की नजर अमेरिका-ईरान रिश्तों, कच्चे तेल की कीमतों और RBI की अगली चाल पर टिकी हुई है।