惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

V
Visual Studio Blog
量子位
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
S
SegmentFault 最新的问题
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
月光博客
月光博客
Google DeepMind News
Google DeepMind News
小众软件
小众软件
WordPress大学
WordPress大学
宝玉的分享
宝玉的分享
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
B
Blog RSS Feed
博客园 - Franky
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
B
Blog
博客园 - 聂微东
The GitHub Blog
The GitHub Blog
Recent Announcements
Recent Announcements
Y
Y Combinator Blog
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
雷峰网
雷峰网
Jina AI
Jina AI
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
पीएम मोदी के इटली दौरा! डिफेंस से लेकर आयुर्वेद तक, बदल ज...
2026-05-21 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा के दौरान India और Italy ने अपने रिश्तों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा दे दिया। इस दौरे में डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, शिक्षा, हेल्थकेयर, कृषि, संस्कृति और समुद्री सहयोग समेत कई अहम क्षेत्रों में बड़े समझौते हुए। दोनों देशों ने यह साफ किया कि बदलते वैश्विक माहौल और सप्लाई चेन चुनौतियों के बीच वे अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।

'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' से रिश्तों को नई दिशा

भारत और इटली के रिश्तों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' तक बढ़ाना इस यात्रा का सबसे बड़ा कूटनीतिक परिणाम माना जा रहा है। इस नई साझेदारी के तहत दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर फोकस करेंगे। माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में नई दिल्ली और रोम के बीच रणनीतिक सहयोग और मजबूत होगा।

1) डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस

दोनों देशों ने 'डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप' लॉन्च किया है। इसका मकसद डिफेंस निर्माण, एडवांस टेक्नोलॉजी और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह समझौता भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की रणनीति के अनुरूप माना जा रहा है। इसके जरिए दोनों देश एडवांस डिफेंस तकनीकों के विकास और मैन्युफैक्चरिंग में साथ काम करेंगे।

2) क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर में बढ़ेगा सहयोग

भारत और इटली ने क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर भी समझौता किया है। यह सेक्टर इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। समझौते के तहत दोनों देश लिथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ जैसे खनिजों की खोज, तकनीकी सहयोग और निवेश को बढ़ावा देंगे।

3) टैक्स अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग पर संयुक्त कार्रवाई

इटली की Guardia di Finanza और भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बीच हुए समझौते के तहत टैक्स अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग से जुड़े मामलों में सहयोग बढ़ेगा। इससे दोनों देशों की जांच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बन सकेगा और सीमा पार आर्थिक अपराधों पर कार्रवाई मजबूत होगी।

4) शिक्षा और रिसर्च में नई साझेदारी

भारत और इटली ने उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में नया रोडमैप तैयार किया है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, रिसर्च सहयोग बढ़ाना और छात्रों व शिक्षकों के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम को मजबूत करना है। दोनों देश युवाओं की स्किल और रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी फोकस करेंगे।

5) क्लाइमेट चेंज और वैज्ञानिक रिसर्च पर साथ काम

Indian Institute of Tropical Meteorology पुणे और इटली के CMCC के बीच जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबिलिटी रिसर्च को लेकर समझौता हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान क्लाइमेट चेंज रिसर्च, छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज और संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं पर काम करेंगे।

इसके अलावा भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और इटली के Elettra Sincrotrone Trieste के बीच भी एडवांस वैज्ञानिक रिसर्च को लेकर साझेदारी हुई है। इससे भारतीय वैज्ञानिकों को अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाओं तक पहुंच मिल सकेगी और मैटेरियल व लाइफ साइंस रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

6) भारतीय नर्सों के लिए खुलेंगे नए अवसर

हेल्थकेयर सेक्टर में भी इस यात्रा के दौरान बड़ा फैसला लिया गया। इटली ने भारतीय नर्सों के लिए मोबिलिटी का रास्ता खोलने पर सहमति जताई है। इससे भारतीय नर्सों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और भारतीय हेल्थकेयर वर्कफोर्स को वैश्विक स्तर पर और पहचान मिलेगी।

7) आयुर्वेद को ग्लोबल स्तर पर बढ़ावा

भारत और इटली ने आयुर्वेद के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों देश आयुर्वेदिक ज्ञान के वैश्विक प्रचार, संयुक्त रिसर्च, संस्थागत साझेदारी और छात्र-शिक्षक एक्सचेंज पर साथ काम करेंगे। यह कदम दुनिया में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

8) समुद्री और पोर्ट सेक्टर में सहयोग

दोनों देशों ने समुद्री परिवहन और पोर्ट सेक्टर में MoU साइन किया है। इसका उद्देश्य भारत के समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इससे भारत के पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

9) लोथल मैरीटाइम हेरिटेज प्रोजेक्ट में इटली का सहयोग

गुजरात के लोथल में बन रहे नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के विकास में भी इटली सहयोग करेगा। इससे भारत की समुद्री विरासत और सांस्कृतिक इतिहास को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना सरकार के “विकास भी, विरासत भी” विजन का हिस्सा मानी जा रही है।

10) कृषि और समुद्री उत्पाद व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत और इटली ने कृषि क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। नई तकनीक, टिकाऊ खेती और किसानों की स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। वहीं भारत की MPEDA और इटली की ASSOITTICA ITALIA के बीच हुए समझौते से भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।