












पॉलिटिकल गलियारों में हलचल तेज है और खबरें इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं! शुरुआत बंगाल से, जहां सत्ता की कुर्सी खिसके अभी 50 दिन भी नहीं हुए कि टीएमसी में 'हम साथ-साथ हैं' वाला ड्रामा खत्म हो चुका है. विधायक तो गए ही, अब सांसद भी लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर कह रहे हैं कि हमें अपनों से दूर अलग सीट चाहिए. इस बगावत के बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. ममता और अभिषेक बनर्जी ने जब सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात की, तो क्या गिले-शिकवे दूर हुए या बात और उलझ गई? इस पर से पर्दा उठाएंगे. साथ ही बताएंगे कि केजरीवाल यूपी और पंजाब में चुपचाप क्या बिसात बिछा रहे हैं, और पंजाब को लेकर अमित शाह और राहुल गांधी की नजरें कहां टिकी हैं? यूपी के PDA का गणित और योगी सरकार की रणनीति भी आज हमारे रडार पर है. तो देर किस बात की? राजनीति के वो किस्से जो कैमरे के पीछे रह जाते हैं, उन्हें जानने के लिए देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का ये पूरा एपिसोड. आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, अमित भारद्वाज, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ.
Producer- Ankit
Reporters - Aishwarya Paliwal, Sanjay Sharma, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra & Rahul Gautam
Sound - Aman Pal
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。