Newsट्रेंडिंगईरान ने फिर शुरू किया तेल का निर्यात! 3.8 मिलियन बैरल कच्चे तेल के साथ दो सुपरटैंकर होर्मुज से निकले
समुद्री ट्रैकिंग सेवा टैंकरट्रैकर्स के अनुसार, ईरान ने करीब दो महीने बाद पहली बार कच्चे तेल का निर्यात दर्ज किया है। कंपनी ने बताया कि नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी (NITC) के दो सुपरटैंकर- Diona और Hero 2 अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी वाले क्षेत्र से बाहर निकलने में सफल रहे।

AI Generated Image
In Short
- दोनों देश शुक्रवार से स्विट्जरलैंड में व्यापक समझौते पर बातचीत शुरू करने वाले हैं, जिससे लंबे समय से चले आ रहे तनाव में कमी आने की उम्मीद बढ़ी है।
- करीब दो महीने बाद ईरान ने फिर से कच्चे तेल का निर्यात शुरू किया है। NITC के दो सुपरटैंकर 38 लाख बैरल तेल लेकर नाकेबंदी क्षेत्र से बाहर निकलने में सफल रहे।
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने और संभावित समझौते की खबरों से बाजार को राहत मिली, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड 5% से ज्यादा और WTI करीब 6% तक गिर गया।
ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठता दिख रहा है। दोनों देश आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में व्यापक समझौते पर बातचीत शुरू करने वाले हैं। इस बीच, ईरानी तेल निर्यात फिर से शुरू होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा पूरी तरह खुलने की संभावना ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में राहत का माहौल बना दिया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
समुद्री ट्रैकिंग सेवा टैंकरट्रैकर्स के अनुसार, ईरान ने करीब दो महीने बाद पहली बार कच्चे तेल का निर्यात दर्ज किया है। कंपनी ने बताया कि नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी (NITC) के दो सुपरटैंकर- Diona और Hero 2 अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी वाले क्षेत्र से बाहर निकलने में सफल रहे।
15 जून 2026 की सैटेलाइट तस्वीरों और ऑटोमेटेड आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) डेटा के आधार पर टैंकरट्रैकर्स ने कहा कि दोनों जहाजों में कुल 38 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल लदा हुआ था। इसके अलावा NITC का एक और जहाज Stream भी नाकेबंदी क्षेत्र की सीमा के करीब पहुंच चुका है।
स्विट्जरलैंड में शुरू होगी निर्णायक बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होने की उम्मीद है। इसके बाद 60 दिनों तक दोनों देशों के बीच अंतिम समझौते पर बातचीत चलेगी।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की कि शुक्रवार से नए दौर की वार्ताएं शुरू हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समझौते में परमाणु कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने जैसे अहम मुद्दों पर फैसला होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के प्रारंभिक ढांचे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इलेक्ट्रॉनिक साइन किया है।
तेल बाजार को मिली राहत
बाजार की पॉजिटिव प्रतिक्रिया तब और बढ़ गई जब ट्रंप ने कहा कि शुक्रवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। यह जलमार्ग वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.1% गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 5.8% फिसलकर 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया।
Published On:
Jun 17, 2026

























