






















Newsशेयर बाज़ारताबड़तोड़ तेजी! 10% से ज्यादा उछला वारी रिन्यूएबल का शेयर - नोट करें ट्रिगर

Waaree Renewable share price: शुक्रवार को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Waaree Renewable Technologies Ltd) के शेयर में 10% की तेजी देखने को मिल रही है।
सुबह 11:40 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 10.08% या 106.80 रुपये की तेजी के साथ 1166.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 10.07% या 106.75 रुपये चढ़कर 1,167.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
स्टॉक में क्यों तेजी?
स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा मजबूत Q4FY26 नतीजे जारी करने के बाद आई है। बीते गुरुवार को कंपनी अपने नतीजे जारी करते हुए बताया कि कंपनी की आय (रेवेन्यू) सालाना आधार पर दोगुनी से ज्यादा बढ़कर ₹476.6 करोड़ से ₹1102.4 करोड़ हो गई।
ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी बेहतर रहा और EBITDA 63.7% बढ़कर ₹206.8 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹126.3 करोड़ था। हालांकि, मार्जिन घटकर 26.5% से 18.8% रह गया, क्योंकि EPC कॉन्ट्रैक्ट की लागत तेजी से बढ़कर ₹335 करोड़ से ₹871 करोड़ हो गई।
कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 66.1% बढ़कर ₹93.8 करोड़ से ₹155.7 करोड़ हो गया। इसके अलावा कंपनी का ऑर्डर बुक 2.83 गीगावॉट-पीक (GWp) है और 36 GWp से ज्यादा का मजबूत बिडिंग पाइपलाइन भी मौजूद है।
कंपनी का अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक 2.83 GWp है, जिसे अगले 12 से 15 महीनों में पूरा किया जाना है। साथ ही, कंपनी की बिडिंग पाइपलाइन लगातार मजबूत हो रही है और यह 36 GWp से ज्यादा तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत तेजी की ओर इशारा किया। मार्च 2026 तक देश की कुल स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 274 गीगावॉट से ज्यादा हो गई है, जिसमें सोलर एनर्जी का योगदान 150 गीगावॉट से अधिक है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
Apr 17, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。