


















Newsम्यूचुअल फंडआपको भी लगता है सही म्यूचुअल फंड चुनना मुश्किल? ये ऑप्शन हो सकता है बेस्ट

AI Generated Image
Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्सर सही फंड चुनने की होती है। बाजार में इक्विटी, डेट, गोल्ड, इंटरनेशनल और हाइब्रिड जैसे कई तरह के फंड मौजूद हैं। ऐसे में यह तय करना आसान नहीं होता कि किस समय किस फंड में निवेश किया जाए। यही वजह है कि कई निवेशक Fund of Funds (FoFs) की ओर रुख कर रहे हैं।
क्या होते हैं Fund of Funds (FoFs)?
Fund of Funds यानी ऐसा म्यूचुअल फंड जो सीधे शेयरों, बॉन्ड्स या अन्य सिक्योरिटीज में निवेश नहीं करता। इसके बजाय यह दूसरे म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाता है। आसान शब्दों में कहें तो यह 'फंड के अंदर फंड' होता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: कम NAV वाला फंड बेहतर और ज्यादा एनएवी वाला म्यूचुअल फंड खराब? एक्सपर्ट ने तोड़ी निवेशकों की बड़ी गलतफहमी
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि निवेशक को अलग-अलग फंड चुनने और उनका लगातार विश्लेषण करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह काम फंड मैनेजर की टीम करती है।
सही फंड चुनने की परेशानी होती है कम
कई बार निवेशक यह समझ नहीं पाते कि मौजूदा बाजार में इक्विटी बेहतर है, डेट बेहतर है या फिर गोल्ड में निवेश करना चाहिए। Fund of Funds इस समस्या को काफी हद तक आसान बना देते हैं।
इन फंड्स में प्रोफेशनल फंड मैनेजर बाजार की स्थिति और निवेश के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग फंड्स में निवेश का फैसला लेते हैं। इससे निवेशकों को विशेषज्ञों की रणनीति का लाभ मिलता है।
एक निवेश में मिलता है बेहतर डायवर्सिफिकेशन
FOFs का एक बड़ा फायदा डायवर्सिफिकेशन है। चूंकि यह कई फंड्स में निवेश करते हैं, इसलिए निवेशकों का पैसा अलग-अलग एसेट क्लास में फैल जाता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: 99% पैसा बाजार में लगा चुका है Quant Mutual Fund, संदीप टंडन ने बताया अब कहां दिख रहा मौका
इससे किसी एक सेक्टर, एसेट क्लास या फंड के खराब प्रदर्शन का असर पूरे पोर्टफोलियो पर सीमित हो सकता है। यही वजह है कि जोखिम को संतुलित करने के लिए भी FOFs को अच्छा विकल्प माना जाता है।
किन निवेशकों के लिए हैं बेहतर?
जो लोग निवेश की दुनिया में नए हैं, जिनके पास बाजार पर नजर रखने का समय नहीं है या जो विशेषज्ञों के जरिए अपने निवेश का प्रबंधन करवाना चाहते हैं, उनके लिए Fund of Funds एक उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। हालांकि निवेश से पहले फंड की रणनीति, खर्च अनुपात (Expense Ratio) और निवेश के उद्देश्य को समझना जरूरी है।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Published On:
Jun 24, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。