


























Newsशेयर बाज़ारSuzlon, Adani Green, Tata Power, BHEL, NHPC सहित लिस्ट में ये स्टॉक्स शामिल! जानिए क्या खरीदें और क्या बेंचे

AI Generated Image
ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने अपने फ्रेश सेक्टर अपडेट में कहा है कि देश में बिजली की मांग में तेज उछाल आ सकता है। इसकी वजह एल नीनो का असर और मई के मध्य से शुरू होने वाली प्री-मानसून हीटवेव है।
बीते 10 मार्च को भारत ने मार्च महीने का अब तक का सबसे ऊंचा पीक डिमांड- सोलर घंटों में 238 गीगावॉट और शाम में 224.6 गीगावॉट दर्ज किया। हालांकि, 1000 किमी के दुर्लभ क्लाउड फॉर्मेशन ने सिर्फ 10 दिनों में पीक डिमांड को 40/20 गीगावॉट तक घटाया।
बिजली बाजार में रिकॉर्ड गिरावट भी दर्ज
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। Indian Energy Exchange के रियल-टाइम मार्केट में 22 मार्च को कीमतें ₹0.0002 प्रति यूनिट तक गिर गईं, जो 2000 में शुरुआत के बाद सबसे निचला स्तर है।
रिपोर्ट के मुताबिक हाइड्रो पावर जनरेशन में कमी आ सकती है, जो NHPC Ltd और SJVN Ltd के लिए निगेटिव है। इसके उलट, कोयला आधारित उत्पादन बढ़ने की संभावना है, जिससे NTPC Ltd और Adani Power Ltd को फायदा हो सकता है। हालांकि, वेस्ट एशिया तनाव लंबा खिंचने पर जोखिम बना रहेगा।
किन शेयरों पर ‘Buy’ की सलाह
ब्रोकरेज ने कई पावर कंपनियों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इनमें Power Grid Corporation of India Ltd, Tata Power Company Ltd, JSW Energy Ltd शामिल हैं।
इसके अलावा ब्रोकरेज ने Adani Green Energy Ltd और Adani Energy Solutions Ltd पर भी ‘Buy’ कॉल दिया है। Buy कॉल की लिस्ट में Bharat Heavy Electricals Ltd, Suzlon Energy Ltd, ACME Solar Holdings, Emmvee Photovoltaic Power और CESC Ltd भी शामिल है।
इन शेयरों पर ‘Add’, ‘Reduce’ और 'Sell' कॉल भी जारी
ब्रोकरेज ने Indian Energy Exchange, NHPC और Inox Wind Ltd पर ‘Add’ रेटिंग दी गई है। वहीं, Coal India Ltd, Torrent Power Ltd, Waaree Energies Ltd और Premier Energies Ltd पर ‘Reduce’ की सलाह है। इसके अलावा SJVN को ब्रोकरेज से ‘Sell’ रेटिंग मिली है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
Apr 15, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。