



















PC Jeweller Shares: ज्वेलरी रिटेल कंपनी PC Jeweller के शेयर शुक्रवार, 29 मई को निवेशकों की नजर में रह सकते हैं। दरअसल कंपनी बीते बुधवार को मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए मजबूत नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने कहा कि बेहतर कस्टमर मांग, ऑपरेशनल सुधार और लागत नियंत्रण की वजह से उसकी कमाई में तेज बढ़त दर्ज हुई।
चौथी तिमाही में मुनाफा 61% बढ़ा
PC Jeweller का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 61.3% बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.8 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ऑपरेशंस से आय 32.7% बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 699 करोड़ रुपये थी। कंपनी के मुताबिक, घरेलू कारोबार से रेवेन्यू में करीब 33% की बढ़त हुई, जबकि प्रॉफिट बिफोर टैक्स लगभग 59% बढ़ा।
EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन घटा
ऑपरेशनल स्तर पर EBITDA 13% बढ़कर 164 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 145 करोड़ रुपये था।
हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 17.6% रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 20.7% था। कंपनी ने इसका कारण ऑपरेटिंग लेवरेज और लागत संरचना में बदलाव बताया।
पूरे साल में 80% उछला PAT
FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 49% बढ़कर 3,353 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 2,243 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी का PAT 80% बढ़कर 705 करोड़ रुपये हो गया। FY25 में यह 392 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि यह आंकड़ा टैक्स रिफंड और उससे जुड़े ब्याज जैसे एक्सेप्शनल आइटम्स को छोड़कर है।
कर्जमुक्त बनने की तैयारी
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग ने कहा कि FY26 कंपनी के टर्नअराउंड का अहम साल रहा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट लागू होने के बाद कंपनी ने अपना 90% से ज्यादा कर्ज घटा लिया है। गर्ग ने कहा कि कंपनी जल्द कर्जमुक्त बनने की दिशा में बढ़ रही है। इसके बाद कंपनी बड़े स्तर पर विस्तार की योजना बना रही है।
100 नए फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने की योजना
कंपनी का दावा है कि बड़े फॉर्मेट फ्रेंचाइजी शोरूम के लिए कई बिजनेस पार्टनर्स दिलचस्पी दिखा रहे हैं और कई बातचीत एडवांस स्टेज में हैं।
बलराम गर्ग के मुताबिक, अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी 100 तक नए फ्रेंचाइजी आउटलेट खोल सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे चलकर फ्रेंचाइजी विस्तार, सरकारी साझेदारियों और माइनिंग गतिविधियों के जरिए वैल्यू चेन इंटीग्रेशन पर भी फोकस करेगी।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。