Newsटेक्नोलॉजीAI बना नौकरियों का दुश्मन! अमेरिका की इस कंपनी ने भारत में बंद किया अपना ऑपरेशन - 250 लोगों की गई जॉब
AI की बढ़ती ताकत अब सिर्फ काम करने का तरीका ही नहीं, बल्कि नौकरियों का भविष्य भी बदल रही है। एक बड़ी अमेरिकी टेक कंपनी ने भारत में अपने ऑपरेशन को बंद करने का फैसला लिया है, जिससे सैकड़ों कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। जानिए पूरी खबर।

AI Generated Image
OpenDoor Layoffs India 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जिस तेजी से कंपनियों के काम करने का तरीका बदल रहा है, उसका असर अब नौकरियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका की रियल एस्टेट टेक कंपनी OpenDoor ने भारत में अपने ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले से भारत में काम कर रहे करीब 250 कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है।
कंपनी का कहना है कि वह अब छोटे लेकिन AI-आधारित टीम मॉडल पर काम करना चाहती है। इसी स्ट्रेटजी के तहत वह अपने काम को भारत से वापस अमेरिका शिफ्ट कर रही है।
OpenDoor के एग्जीक्यूटिव काज नेजातियन ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में बताया कि कुछ महीने पहले जब OpenDoor 2.0 लॉन्च किया गया था, तब भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। पिछले कुछ महीनों में इनमें से कई पदों को अमेरिका में शिफ्ट किया जा चुका है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ₹30,000 से कम में मिल रहे हैं ये दमदार Dishwasher! रोज-रोज बर्तन धोने की झंझट होगी खत्म
उन्होंने कहा कि अब कंपनी इन भूमिकाओं को अपने अमेरिकी कस्टमर के और करीब लाना चाहती है। इसी वजह से भारत में ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया है।
कंपनी के मुताबिक पिछले कई सालों में भारत में बड़ी टीम इसलिए बनाई गई थी क्योंकि अलग-अलग सिस्टम और मैनुअल प्रक्रियाओं को संभालने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ती थी।
लेकिन अब OpenDoor ने अपने कई सिस्टम को एक साथ जोड़ दिया है और AI की मदद से ऐसे टूल तैयार किए हैं, जिनसे कम लोगों के साथ ज्यादा काम किया जा सकता है।
प्रभावित कर्मचारियों को क्या मिलेगा?
OpenDoor ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होगी, उन्हें ट्रांजिशन पैकेज दिया जाएगा। इसमें सेवरेंस बेनिफिट्स (मुआवजा), नई नौकरी खोजने में मदद करने वाली सेवाएं और अन्य सहायता शामिल होंगी।
कंपनी ने यह भी बताया कि कुछ चुनिंदा कर्मचारी अस्थायी रूप से कंपनी के साथ बने रहेंगे ताकि महत्वपूर्ण कामों और प्रक्रियाओं को अमेरिका में ट्रांसफर किया जा सके।
AI बदल रहा है आउटसोर्सिंग का खेल?
OpenDoor के इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में नई बहस शुरू हो गई है। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI भारत के उस आउटसोर्सिंग मॉडल को चुनौती दे सकता है, जिसने देश को दुनिया का बड़ा टेक और बैक-ऑफिस हब बनाया है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिर्फ ठंडक नहीं, सुरक्षा भी जरूरी! AC इस्तेमाल करते समय इन 5 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान
कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले कंपनियां लागत बचाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ भारत जैसे देशों में काम करवाती थीं। लेकिन अब AI की मदद से कम लोगों वाली छोटी टीमों के जरिए वही काम किया जा सकता है।
Published On:
Jun 13, 2026


















