
























होंडा कार्स इंडिया ने भारतीय बाजार में 2026 Honda City Facelift और नई Honda ZR-V e:HEV Hybrid SUV लॉन्च कर दी है।
2026 Honda City Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी है। पेट्रोल वेरिएंट में SV MT की कीमत ₹11.99 लाख, V MT ₹13.29 लाख, ZX MT ₹15.25 लाख और ZX+ MT ₹16.14 लाख है। वहीं ऑटोमैटिक CVT वेरिएंट में V CVT ₹14.29 लाख, ZX CVT ₹16.25 लाख और ZX+ CVT ₹17.14 लाख में मिलेगा।
कंपनी ने हाइब्रिड मॉडल e:HEV को भी लॉन्च किया है, जिसकी ZX+ e:HEV वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹20.99 लाख रखी गई है।
इन लॉन्च के साथ होंडा ने साफ किया है कि कंपनी अब भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और टेक-ड्रिवन कारों पर फोकस बढ़ा रही है।
नई Honda City में क्या खास?
नई Honda City को ज्यादा शार्प और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। कार में नया फ्रंट फेसिया, अपडेटेड LED लाइटिंग और नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

कार में Blade Eye LED हेडलैम्प, कनेक्टेड फ्रंट लाइट बार, Z-edge LED टेल लैम्प और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा Crystal Black Pearl नया एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है।
केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और USB-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ADAS और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर जोर
नई City में Honda SENSING ADAS फीचर्स मिलते हैं, जिनमें Collision Mitigation Braking System, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Auto High Beam शामिल हैं।
कार का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, मैनुअल वेरिएंट 17.77 km/l और CVT वेरिएंट 17.97 km/l माइलेज देगा। वहीं, strong-hybrid e:HEV मॉडल 27.26 km/l तक माइलेज देने का दावा करता है। इसकी कीमत 20.99 लाख रुपये रखी गई है।
भारत में लॉन्च हुई ZR-V e:HEV SUV
होंडा ने साथ ही नई Honda ZR-V e:HEV को भी भारतीय बाजार में पेश किया। यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV होगी और इसे Completely Built Unit (CBU) के तौर पर भारत लाया जाएगा। इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी।

SUV में 2.0-लीटर Atkinson-cycle पेट्रोल इंजन और ड्यूल-मोटर e:HEV सिस्टम दिया गया है, जो 184 PS पावर और 315 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसका माइलेज 22.79 km/l बताया है।
ZR-V में 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay, पावर्ड सीट्स, पैनोरमिक ADAS और 8 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
होंडा ने कहा कि भारत अब उसके शीर्ष तीन ग्लोबल फोकस मार्केट्स में शामिल है और कंपनी इस साल छह बड़े लॉन्च करने की तैयारी में है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。