



















Newsशेयर बाज़ारअडाणी ग्रुप प्रोजेक्ट से जुड़ते ही इस स्मॉल कैप स्टॉक में लगा 5% का अपर सर्किट - आपके पोर्टफोलियो में है?

AI Generated Image
Upper Circuit Stock: शेयर बाजार में मंगलवार को जारी गिरावट के बीच 435.29 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी एचआरएस अलुग्लेज लिमिटेड (HRS Aluglaze Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।
आर्किटेक्चरल एल्युमिनियम सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने वाली इस कंपनी का शेयर आज सुबह 10:42 बजे तक बीएसई पर 10.75 रुपये की तेजी के साथ 225.75 रुपये पर स्थिर है। कंपनी का शेयर 220 रुपये पर आज ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 225.75 रुपये को टच किया है।
क्यों है शेयर में तेजी?
दरअसल हाल ही में कंपनी ने दो अलग-अलग एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है।
कंपनी ने बीते 2 मई की फाइलिंग में बताया था कि एचआरएस अलुग्लेज लिमिटेड को पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके तहत कंपनी मुंद्रा स्थित अडाणी के प्रोजेक्ट में एल्युमिनियम विंडोज की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम करेगी।
इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 1.31 करोड़ रुपये (जीएसटी छोड़कर) है और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा करना है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रुपेश शाह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है और यह क्लाइंट के भरोसे को दिखाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी तय समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करेगी और आगे भी मजबूत ऑर्डर बुक बनाने पर फोकस रखेगी।
इससे पहले कंपनी ने बीते 30 अप्रैल के फाइलिंग में बताया था कि एचआरएस अलुग्लेज लिमिटेड को कुल मिलाकर करीब 11.45 करोड़ रुपये के कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। इनमें गुजरात के साणंद स्थित माइक्रॉन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में फेसाड और ग्लेजिंग का 3.20 करोड़ रुपये का काम शामिल है, जिसे मई 2026 तक पूरा करना है।
वहीं मुंबई के तारदेव स्थित आराध्या अवान प्रोजेक्ट में विंडोज और रेलिंग का करीब 37.5 लाख रुपये का ऑर्डर जून 2026 तक पूरा होगा। इसके अलावा गोयल एंड कंपनी कंस्ट्रक्शन से 2.95 करोड़ रुपये और गैलेक्सी रियल एस्टेट डेवलपर्स से 4.92 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जिन्हें मार्च 2027 और दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
May 5, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。