






















Defence Stocks to BUY: ब्रोकरेज Nuvama Institutional Equities ने भारत के डिफेंस सेक्टर पर अपनी पॉजिटिव राय बरकरार रखी है, लेकिन साथ ही संकेत दिया है कि अब बाजार एक नए और ज्यादा संतुलित दौर में प्रवेश कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार कैपेक्स और 3–5 गुना बैकलॉग अभी भी सेक्टर को सहारा दे रहे हैं।
FY27 के लिए करीब ₹2.2 लाख करोड़ का डिफेंस कैपेक्स और पिछले कुछ सालों में बढ़े AoN (Acceptance of Necessity) ने कंपनियों को लंबी अवधि की विजिबिलिटी दी है।
नुवामा ने कहा कि अब डिफेंस सेक्टर का अपसाइकिल 'कैलिब्रेटेड फेज' में है। यानी बड़े ऑर्डर्स की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है और फोकस अब एक्जीक्यूशन क्वालिटी, कैश फ्लो और स्पेंडिंग मिक्स पर शिफ्ट होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, खर्च अब हाई-टेक और शॉर्ट-साइकिल सेगमेंट्स- जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार, मिसाइल और एम्युनिशन की ओर झुक रहा है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमेबल-लिंक्ड कंपनियों को फायदा मिलेगा।
इन कंपनियों पर दांव, इन पर सतर्कता
नुवामा ने Bharat Electronics Limited (BEL), Data Patterns India Ltd (DPIL) और Solar Industries India Ltd (SOIL) को अपनी टॉप पसंद बताया है।
वहीं Hindustan Aeronautics Limited (HAL) और Bharat Dynamics Limited (BDL) पर ब्रोकरेज ने थोड़ा सतर्क रुख रखा है, जहां एक्जीक्यूशन से जुड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
Q4 में मिक्स्ड परफॉर्मेंस के संकेत
रिपोर्ट के मुताबिक, Q4 FY26 में सेक्टर का प्रदर्शन मिला-जुला रह सकता है। BEL को सप्लाई चेन दिक्कतों का असर झेलना पड़ा, जबकि HAL में डिलीवरी में देरी देखी गई।
दूसरी ओर, Data Patterns और Solar Industries बेहतर ग्रोथ दिखा सकते हैं, हालांकि Solar Industries में पिनाका प्रोजेक्ट की देरी का असर पड़ सकता है। BDL में भी हल्की कमजोरी के संकेत हैं।
चेक करें टारगेट प्राइस
नुवामा ने सभी पांचों स्टॉक्स पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने BEL के लिए ₹525, Data Patterns के लिए ₹3,570 और Solar Industries के लिए ₹15,800 का टारगेट दिया गया है। वहीं ब्रोकरेज ने HAL के लिए ₹4,800 और BDL के लिए ₹1,900 का टारगेट दिया है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。