


















Newsशेयर बाज़ारएक बड़ा अपडेट और इस 'छोटू' शेयर में आई जोरदार तेजी! शेयर प्राइस 15 रुपये से कम - आपका दांव है?

AI Generated Image (ChatGPT)
एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी, एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद स्टॉक आज 5 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा है।
दोपहर 3 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.93% या 0.55 रुपये चढ़कर 11.71 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AVI Eco Spark Private Limited ने अपना प्रमुख स्मार्ट फार्मिंग ऐप 'KrishiBuddy' लॉन्च किया है।
कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि यह लॉन्च Avi Polymers Limited के टेक्नोलॉजी सेक्टर, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और IoT आधारित कृषि समाधानों की ओर बढ़ने की रणनीति का अहम कदम है और भारत के तेजी से बढ़ते करीब 9 अरब डॉलर के एग्रीटेक बाजार में कंपनी की मजबूत एंट्री को दर्शाता है।
फाइलिंग में मिली जानकारी के मुताबिक KrishiBuddy एक AI-आधारित स्मार्ट फार्मिंग असिस्टेंट है, जिसे खासतौर पर छोटे किसानों के लिए बनाया गया है ताकि वे बड़ी कंपनियों जैसी कृषि जानकारी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इसमें मल्टीमॉडल और मल्टीलिंगुअल AI फीचर है, जिससे किसान हिंदी, इंग्लिश या हिंग्लिश में आवाज, टेक्स्ट या फोटो के जरिए बातचीत कर सकते हैं।
यह ऐप MODIS Terra और NASA POWER सैटेलाइट डेटा का उपयोग करके खेत की सेहत (NDVI) की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करता है, जिससे बिना महंगे उपकरण लगाए फसल की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।
इसके अलावा, इसमें प्रेडिक्टिव फाइनेंशियल मॉडलिंग टूल है, जिसमें ‘प्रॉफिट कैलकुलेटर’ और ‘मार्केट प्राइस’ डैशबोर्ड शामिल हैं, जो किसानों को बोआई से पहले संभावित मुनाफा समझने में मदद करते हैं। पेस्ट और बीमारी से बचाव के लिए यह ऐप लोकल डेटा और कम्युनिटी इनपुट के आधार पर समय से पहले अलर्ट देता है और सही दवा की सलाह भी देता है। साथ ही, इसमें एक्सपोर्ट कैलकुलेटर है, जो किसानों और FPOs को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसका लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्केलेबल और टेक्नोलॉजी-आधारित रेवेन्यू मॉडल बनाना है, जिसमें B2B एग्री-इनपुट मार्केटप्लेस, बड़े FPOs के लिए प्रीमियम SaaS सब्सक्रिप्शन और किसानों के डेटा के आधार पर फाइनेंशियल संस्थानों के लिए क्रेडिट स्कोरिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Published On:
Apr 15, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。