惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

人人都是产品经理
人人都是产品经理
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
Google DeepMind News
Google DeepMind News
L
LangChain Blog
J
Java Code Geeks
MyScale Blog
MyScale Blog
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
WordPress大学
WordPress大学
小众软件
小众软件
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
月光博客
月光博客
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
F
Fortinet All Blogs
I
InfoQ
博客园 - 聂微东
量子位
A
About on SuperTechFans
S
SegmentFault 最新的问题
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
云风的 BLOG
云风的 BLOG
H
Help Net Security

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
अगले 48 घंटों में खत्म हो सकती है यूएस-ईरान की जंग! समझौत...
2026-05-06 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगअगले 48 घंटों में खत्म हो सकती है यूएस-ईरान की जंग! समझौते के करीब दोनों देश - डिटेल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब बड़े मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच ऐसी बातचीत चल रही है, जिसने पूरी दुनिया की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं।

Gaurav Kumar

UPDATED: May 6, 2026 16:35 IST

US-Iran news: व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और परमाणु वार्ता की रूपरेखा तय करने वाले एक शुरुआती समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच एक पन्ने के MoU पर बातचीत चल रही है और अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार है। हालांकि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद दोनों पक्ष पहली बार इतने करीब आए हैं।

समझौते में क्या हो सकता है?

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान यूरेनियम एनरिच्मेंट पर अस्थायी रोक लगाने के लिए तैयार हो सकता है। बदले में अमेरिका प्रतिबंधों में राहत देगा और ईरान के अरबों डॉलर के फ्रोजन फंड जारी करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देश Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर लगी पाबंदियां हटाने पर भी सहमत हो सकते हैं। यह समुद्री मार्ग ग्लोबल तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक ईरान अपने हाइली एनरीच यूरेनियम को हटाने पर भी विचार कर रहा है। यह अमेरिका की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है, जिसे पहले तेहरान खारिज करता रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार एक ऑप्शन यह भी है कि इस मैटेरियल को अमेरिका ट्रांसफर किया जाए। यूरेनियम एनरिच्मेंट पर रोक की अवधि पर अभी सहमति नहीं बनी है। ईरान पांच साल चाहता है, जबकि अमेरिका 20 साल की मांग कर रहा है। बातचीत में 12 से 15 साल का ऑप्शन भी सामने आया है।

ट्रंप प्रशासन ने रोका नया सैन्य अभियान

दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया सैन्य अभियान रोकने और मौजूदा सीजफायर बनाए रखने का फैसला वार्ता में हुई प्रगति को देखते हुए लिया। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ईरानी अधिकारियों के साथ सीधे और मध्यस्थों के जरिए बातचीत कर रहे हैं।

30 दिन की बातचीत का प्रस्ताव

प्रस्तावित MoU युद्ध खत्म करने की घोषणा करेगा और विस्तृत समझौते के लिए 30 दिन की बातचीत शुरू होगी। इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सीमाएं तय करना और अमेरिकी प्रतिबंध हटाना शामिल होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक यह वार्ता इस्लामाबाद या जिनेवा में हो सकती है। अगर बातचीत विफल रही तो अमेरिका फिर से नौसैनिक नाकाबंदी या सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है।

Edited By:

Gaurav

Published On:

May 6, 2026