


























Newsबिजनेस न्यूज6 महीने में सातवीं बार बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम! करीब दोगुनी हुई कीमत- जानें कब कितनी हुई बढ़ोतरी

AI Generated Image
Commercial LPG cylinder price: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल तेल-गैस बाजार में दबाव साफ दिखाई दे रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार और तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतें स्थिर रखी हैं, लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर लगातार महंगा होता जा रहा है।
आज यानी 1 जून 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर 3255.50 रुपये का हो गया है।
2026 में लगातार 7वीं बार बढ़े दाम
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार सातवीं बढ़ोतरी है। दिसंबर 2025 में दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1580.50 रुपये का था, जो अब बढ़कर 3113.50 रुपये पहुंच गया है। यानी छह महीने में इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है।
जनवरी में सिलेंडर 111 रुपये महंगा हुआ था और कीमत 1691.50 रुपये पहुंची। फरवरी में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई। मार्च में पहले 28 रुपये और फिर 7 मार्च को 114.50 रुपये का इजाफा किया गया। अप्रैल में कीमत 195.50 रुपये बढ़ी, जबकि मई में सबसे बड़ा झटका लगा और सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया।

होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ा दबाव
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। पहले से गैस किल्लत और सप्लाई दबाव झेल रहे कारोबारों के लिए यह अतिरिक्त बोझ बनता जा रहा है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि होटल और फूड बिजनेस में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है।
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत आखिरी बार 7 मार्च 2026 को बदली गई थी।
फिलहाल दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये में मिल रहा है। इससे आम रसोई के बजट पर फिलहाल अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ा है।
Published On:
Jun 1, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。