惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
GbyAI
GbyAI
P
Proofpoint News Feed
Engineering at Meta
Engineering at Meta
Recent Announcements
Recent Announcements
L
LangChain Blog
B
Blog
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
博客园 - 【当耐特】
M
MIT News - Artificial intelligence
D
Docker
WordPress大学
WordPress大学
J
Java Code Geeks
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
The GitHub Blog
The GitHub Blog
博客园 - 叶小钗
Last Week in AI
Last Week in AI
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
有赞技术团队
有赞技术团队
MyScale Blog
MyScale Blog
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
博客园 - Franky

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
क्या आपकी हाउसिंग सोसाइटी भी ईवी चार्जर लगाने से मना कर र...
Gaurav Kumar · 2026-05-27 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

EV Charging in apartments:  भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचने और एनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए ईवी वाहन खरीद रहे हैं। लेकिन अब बड़ी समस्या गाड़ियों की नहीं, बल्कि उन्हें चार्ज करने की जगह को लेकर सामने आ रही है। खासकर अपार्टमेंट और हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों को अपने ही घर में ईवी चार्जर लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देश के कई शहरों में ईवी मालिकों का कहना है कि उनकी हाउसिंग सोसाइटी या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) बेसमेंट पार्किंग में चार्जर लगाने की परमिशन देने में देरी कर रही है या साफ मना कर रही है। ज्यादातर सोसाइटी आग लगने के खतरे और अन्य सेफ्टी नियमों की कमी का हवाला दे रही हैं।

ईवी पार्किंग के स्पष्ट नियम न होना बड़ी परेशानी

कानूनी तौर पर मामला इतना सीधा नहीं है। JSA एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स के पार्टनर अनुपम वर्मा के मुताबिक, भारत में मौजूदा नियमों के तहत घरों के बेसमेंट पार्किंग एरिया में ईवी चार्जर लगाना पूरी तरह मना नहीं है। लेकिन इसके लिए कई सेफ्टी रुल्स और मंजूरियों का पालन करना जरूरी होता है।

ईवी मालिकों का क्या अधिकार है?

सबसे बड़ा सहारा केंद्र सरकार के पावर मंत्रालय की 2024 EV Charging Guidelines हैं। इन गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि लोग अपनी तय पार्किंग जगह पर पर्सनल ईवी चार्जर लगा सकते हैं। इसके लिए बिजली मौजूदा मीटर से भी ली जा सकती है या अलग सब-मीटर भी लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, सरकार ने हाउसिंग सोसाइटी को अपनी पार्किंग का कुछ हिस्सा ईवी चार्जिंग के लिए रिजर्व रखने की सलाह भी दी है।

लेकिन असली दिक्कत यहीं से शुरू होती है। क्योंकि बिजली, बिल्डिंग नियम और फायर सेफ्टी जैसे मामलों में केंद्र और राज्य दोनों की भूमिका होती है। यानी हर राज्य के अपने नियम हो सकते हैं। इसी वजह से ईवी चार्जर लगाने का प्रोसेस कई जगहों पर उलझ जाता है।

कई डिपार्टमेंट की परमिशन काम को बनाती है मुश्किल

आसान भाषा में समझें तो कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति सीधे जाकर चार्जर नहीं लगा सकता। इसके लिए स्थानीय बिजली कंपनी यानी DISCOM, हाउसिंग सोसाइटी और कई मामलों में फायर डिपार्टमेंट की मंजूरी भी लेनी पड़ती है। साथ ही इंस्टॉलेशन को Central Electricity Authority के 2023 सेफ्टी रूल्स और राज्य की बिजली सप्लाई कोड का पालन करना जरूरी होता है।

हाउसिंग सोसाइटी को भी कानून से ताकत मिलती है। सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले ‘नहलचंद लालूचंद केस’ में कहा गया था कि रजिस्ट्रेशन के बाद पार्किंग और कॉमन एरिया सोसाइटी की संपत्ति माने जाएंगे। इसलिए RWAs को पार्किंग एरिया में बदलाव को लेकर अधिकार मिल जाते हैं।

कुछ राज्यों की बेहतर पहल 

हालांकि कुछ राज्यों ने EV मालिकों के लिए प्रक्रिया आसान बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। महाराष्ट्र इसका बड़ा उदाहरण है। वहां अगर सभी सुरक्षा नियम पूरे किए जाएं तो हाउसिंग सोसाइटी को सात दिन के अंदर NOC जारी करनी होती है।

फिलहाल सबसे बड़ी चिंता आग लगने के खतरे को लेकर है। भारत और विदेशों में ईवी में आग लगने की कई घटनाओं के बाद प्रशासन ज्यादा एक्टिव हो गया है। अक्टूबर 2025 में Bureau of Indian Standards (BIS) ने National Building Code में बदलाव का प्रस्ताव दिया था, जिसमें बेसमेंट में ईवी और हाइब्रिड वाहनों की पार्किंग और चार्जिंग को सीमित करने की बात कही गई।

देश भर पर मजबूत नीति न होना बड़ी वजह

हरियाणा की बात करें तो वहां फायर डिपार्टमेंट ने बेसमेंट में ईवी चार्जिंग स्टेशन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसका असर गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों के हजारों अपार्टमेंट निवासियों पर पड़ा है। हालांकि बाद में हरियाणा सरकार ने Building Code में बदलाव का प्रस्ताव रखा ताकि ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जा सके।

लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि EV मालिकों को टकराव की बजाय नियमों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यानी DISCOM से मंजूरी लेना, सही लोड कैलकुलेशन करवाना, फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना और अगर सोसाइटी परमिशन नहीं दे तो उसका लिखित जवाब लेना जरूरी है।