惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

腾讯CDC
The Cloudflare Blog
IT之家
IT之家
V
V2EX
雷峰网
雷峰网
MyScale Blog
MyScale Blog
P
Proofpoint News Feed
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
博客园 - Franky
Engineering at Meta
Engineering at Meta
S
SegmentFault 最新的问题
GbyAI
GbyAI
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
博客园 - 司徒正美
云风的 BLOG
云风的 BLOG
小众软件
小众软件
博客园 - 叶小钗
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
C
Check Point Blog
A
About on SuperTechFans
B
Blog
月光博客
月光博客
宝玉的分享
宝玉的分享
Last Week in AI
Last Week in AI

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
माउंट एवरेस्ट पर बना महा-रिकॉर्ड, एक ही दिन में 274 लोगों...
2026-05-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Mount Everest: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को एक ऐसा नजारा दिखा जिसने इतिहास रच दिया। नेपाल के रास्ते से महज एक ही दिन के अंदर रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। यह एक दिन में पर्वतारोहियों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

समुद्र तल से 8,849 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र की सीमा को बांटता है। इस पर दोनों ही तरफ से चढ़ाई की जा सकती है। इस बार एवरेस्ट पर नेपाल की ओर से चढ़ाई की गयी थी। चीन की ओर से इस साल कोई परमिट जारी न किए जाने की वजह से तिब्बत की तरफ सन्नाटा पसरा रहा और सारा दबाव नेपाल के रास्ते पर आ गया।

'एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल' के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि इससे पहले नेपाल के रास्ते एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों के चढ़ने का रिकॉर्ड 22 मई 2019 को बना था, जब 223 पर्वतारोही ने चढ़ाई की थी। हालांकि, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक अगर दोनों तरफ (नेपाल और तिब्बत) के आंकड़ों को मिला दें, तो 23 मई 2019 के दिन 354 लोगों ने एवरेस्ट फतह किया था।

भंडारी ने उम्मीद जताई है कि बुधवार को एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वालों आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि कई टीमों की तरफ से बेस कैंप को आधिकारिक रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है।

नेपाल के पर्यटन विभाग के अधिकारी हिमाल गौतम ने भी इस रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में यह तादाद 250 पार कर चुकी है। हालांकि, विभाग अंतिम रूप से तभी मुहर लगाएगा जब ये पर्वतारोही नीचे लौटकर अपनी तस्वीरें और दूसरे जरूरी सबूत सौंप देंगे। नेपाल सरकार ने इस साल एवरेस्ट के लिए कुल 494 परमिट जारी किए हैं, और इसके लिए हर पर्वतारोही से 15,000 डॉलर (करीब 12.5 लाख रुपये) की मोटी फीस ली गई है।

रिकॉर्ड के पीछे छुपा 'डेथ जोन' का खतरा

भले ही यह आंकड़ा देखने में एक बड़ी कामयाबी जैसा लगे, लेकिन पर्वतारोहण के एक्सपर्ट्स इस पर गहरी चिंता जता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि नेपाल सरकार पैसे की खातिर इतनी भारी संख्या में परमिट बांट रही है, जिससे एवरेस्ट के शिखर के ठीक नीचे 'डेथ जोन' (Death Zone) में जानलेवा ट्रैफिक जाम लग रहा है।

'डेथ ज़ोन' एवरेस्ट का वह खतरनाक हिस्सा है जहां हवा में ऑक्सीजन की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि इंसान बिना आर्टिफिशियल सपोर्ट के कुछ घंटे भी जिंदा नहीं रह सकता। ऐसे में कतारों में फंसने का मतलब है सीधे मौत को बुलावा देना।

हालांकि, इस भीड़ को लेकर ग्राउंड जीरो पर राय बंटी हुई है। ऑस्ट्रिया के मशहूर अभियान आयोजक लुकास फुरटेनबाक का मानना है कि अगर आपके पास ऑक्सीजन का पूरा बैकअप और बेहतर मैनेजमेंट है, तो यह भीड़ कोई बड़ी आफत नहीं है।

बेस कैंप से बात करते हुए लुकास ने तर्क दिया कि यूरोप के आल्प्स पहाड़ों में कई चोटियां ऐसी हैं जहां रोजाना 4,000 लोग चढ़ते हैं। उस लिहाज से एवरेस्ट जैसे विशाल पहाड़ के लिए 274 की संख्या बहुत बड़ी नहीं है, बशर्ते टीमें पूरी तैयारी और सुरक्षा के साथ ऊपर जाएं।