























लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने Meesho और Bharat Forge पर निवेशकों को अहम सलाह दी। उनके मुताबिक, Meesho में हाल की सकारात्मक ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के बावजूद चार्ट्स पर खास मजबूती नहीं दिख रही है। 192 रुपये के ऊपर टिकने पर ही शेयर में नई ताकत देखने को मिल सकती है, जबकि 175 रुपये के नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ने का खतरा है। इसलिए फिलहाल इस शेयर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं Bharat Forge के 2180 कॉल ऑप्शन में पोजिशन रखने वाले निवेशकों को 2140 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस रखने या फिर पोजिशन से बाहर निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि नीचे जाने पर शेयर में और करेक्शन देखने को मिल सकता है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。