
























Newsशेयर बाज़ारजारी है बुल रन! दो दिन में 40% दौड़ा ये आईटी स्टॉक - SpaceX के इस अपडेट के बाद शेयर खरीदने की मची लूट

AI Generated Image
IT Stocks: स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक आज करीब 20% चढ़ा है। इससे पहले सोमवार को भी शेयर में 20 प्रतिशत की रैली देखने को मिली थी। इस हिसाब से 2 दिन में स्टॉक 40% चढ़ चुका है।
आज सुबह 10:48 बजे तक बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.22% या 4.16 रुपये की तेजी के साथ 25.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 10:16 बजे तक कंपनी के 1,50,02,204 (1.5 करोड़) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
बीएसई पर आज यह शेयर 22.70 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 25.96 रुपये को टच किया है।
इस वजह से है तेजी
कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार खुलने से पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संभावित कारोबारी अवसरों को लेकर SpaceX International Ltd. के साथ शुरुआती स्तर पर चर्चा कर रही है।
फिलहाल दोनों कंपनियों के बीच केवल जानकारी शेयर करने और संभावित सहयोग के क्षेत्रों का आकलन करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। कंपनी का मानना है कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग भविष्य में बड़े अवसर पैदा कर सकती है।
हालांकि BCSSL ने स्पष्ट किया है कि यह चर्चा पूरी तरह शुरुआती और नॉन-बाइंडिंग है, यानी इससे किसी संयुक्त उद्यम (JV), निवेश, साझेदारी या किसी अंतिम समझौते की गारंटी नहीं बनती।
Blue Cloud के बारे में
Blue Cloud Softech Solutions Limited एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डिजिटल और क्लाउड आधारित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में नए कारोबारी अवसरों की तलाश कर रही है। कंपनी का फोकस आधुनिक तकनीक के जरिए ग्राहकों को बेहतर समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Published On:
Jun 23, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。