























गूगल ने The Android Show: I/O Edition 2026 के दौरान 'Googlebook' नाम से लैपटॉप की नई कैटेगरी पेश की है। कंपनी का फोकस AI और खासतौर पर Gemini Intelligence पर है। माना जा रहा है कि Googlebook सीधे Apple के MacBook Neo को चुनौती देगा, जिसकी बढ़ती मांग के चलते Apple प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
Googlebook में क्या होगा खास?
Google के मुताबिक Googlebook में Android और ChromeOS दोनों का अनुभव मिलेगा। यूजर्स Android ऐप्स को सीधे लैपटॉप पर चला सकेंगे, जबकि इंटरफेस काफी हद तक Chromebook जैसा रहेगा।
कंपनी लंबे समय से Android आधारित नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही थी और Googlebook को उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। गूगल का कहना है कि सभी Googlebook प्रीमियम मटेरियल के साथ आएंगे। इनमें एक नया 'Glowbar' डिजाइन एलिमेंट भी होगा, जिसे कंपनी ने सिग्नेचर फीचर बताया है। हालांकि इसके पूरे फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं।
Google ने Googlebook की घोषणा 11 मई को की, ठीक उसी तारीख के 15 साल बाद जब कंपनी ने 2011 में पहला Chromebook लॉन्च किया था।
Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल का तरीका
Googlebook का सबसे बड़ा फोकस Gemini AI है। कंपनी ने 'Magic Pointer' नाम का नया फीचर पेश किया है, जो सामान्य कर्सर को AI-पावर्ड कर्सर में बदल देता है।
Google के मुताबिक स्क्रीन पर कर्सर को हिलाने भर से AI सुझाव सामने आएंगे। उदाहरण के तौर पर यूजर ईमेल में किसी तारीख पर पॉइंट करके सीधे मीटिंग सेट कर सकेगा या दो तस्वीरें चुनकर देख सकेगा कि नया सोफा कमरे में कैसा लगेगा।
यूजर्स Gemini को कमांड देकर अपने कस्टम विजेट भी बना सकेंगे। AI Gmail, Calendar और इंटरनेट से जानकारी लेकर पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड तैयार करेगा।
फोन और लैपटॉप के बीच आसान कनेक्शन
Googlebook में 'Cast My Apps' फीचर भी मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन ऐप्स को सीधे लैपटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं 'Quick Access' फीचर Android फोन से फाइल ट्रांसफर को आसान बनाएगा। इसे Apple के iPhone और Mac इंटीग्रेशन जैसा माना जा रहा है।
Acer से Lenovo तक कई कंपनियां बनाएंगी Googlebook
Google ने फिलहाल अपना खुद का Googlebook लॉन्च नहीं किया है। कंपनी Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर इन्हें बाजार में उतारेगी।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。