




















Newsशेयर बाज़ारमोटा पैसा छापने का मौका! NTPC Ltd, Marico Ltd सहित इन शेयरों पर ब्रोकरेज का BUY कॉल - चेक करें टारगेट

AI Generated Image
Stocks to BUY: पिछले हफ्ते बाजार में आई तेज गिरावट के बाद अब वैल्यूएशन आकर्षक दिखने लगे हैं। ब्रोकरेज फर्म Master Capital ने कुछ बड़े शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है, जहां टेक्निकल चार्ट्स मजबूती का संकेत दे रहे हैं। लिस्ट में NTPC Ltd, Marico Ltd, Apollo Hospitals Enterprise Ltd और Jio Financial Services Ltd शामिल हैं।
NTPC Share Price Target
ब्रोकरेज ने कहा कि NTPC ने ₹315 से ₹400 तक मजबूत रैली दिखाई और अब ₹390-405 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह कमजोरी नहीं, बल्कि मजबूती का संकेत है। ₹380 के ऊपर ट्रेंड सुरक्षित है, जबकि ₹410 के ऊपर ब्रेकआउट मिलने पर स्टॉक ₹430-440 तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹384 का स्टॉप लॉस रखा है।
Marico Share Price Target
ब्रोकरेज ने कहा कि Marico लंबे समय के कंसोलिडेशन के बाद अब रिकवरी दिखा रहा है। ₹770-780 के आसपास ट्रेड कर रहा यह शेयर ₹800 के रेजिस्टेंस के करीब है। इसके ऊपर टिकने पर ₹830-850 का टारगेट मिल सकता है। इसके लिए ब्रोकरेज ने ₹743 का स्टॉप लॉस सुझाया है। फिलहाल ब्रोकरेज ने इसमें 'Buy on dips' की सलाह दी है।
Apollo Hospitals Share Price Target
ब्रोकरेज ने Apollo Hospitals पर कहा की इसने डाउनट्रेंड तोड़कर मजबूत वापसी की है। ₹7,700-7,800 के आसपास ट्रेड कर रहा यह स्टॉक ₹8,000 के ऊपर निकलने पर ₹8,100-8,300 तक जा सकता है। इसके लिए ₹7,540 का स्टॉप लॉस दिया गया है। स्ट्रक्चर अभी भी पॉजिटिव है और गिरावट में खरीदारी की सलाह दी गई है।
Jio Financial Share Price Target
Jio Financial पर ब्रोकरेज ने कहा कि यह शेयर अभी शुरुआती रिकवरी फेज में है और ₹230-240 के आसपास बेस बना रहा है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में खरीदारी की सलाह दी गई है, जिसका टारगेट प्राइस ₹266-272 तय किया गया है, जबकि जोखिम को सीमित रखने के लिए स्टॉप लॉस ₹234 रखा गया है। फिलहाल ₹234 महत्वपूर्ण सपोर्ट है। ब्रोकरेज के अनुसार यह सेटअप थोड़ा जोखिम भरा है और शॉर्ट टर्म ट्रेड या शुरुआती एंट्री के लिए बेहतर है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
Apr 27, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。