



























Newsशेयर बाज़ारहेल्थ और वेलनेस सेक्टर की इस कंपनी ने लॉन्च किया लिवर केयर टैबलेट्स! 9% उछलकर बंद हुआ ₹50 से कम वाला ये शेयर

AI Generated Image
हेल्थ और वेलनेस सेक्टर की कंपनी, आयुष वेलनेस लिमिटेड (Aayush Wellness Ltd) ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी जिसके बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 9% चढ़कर बंद हुआ। बीएसई पर स्टॉक आज 8.91% या 3.20 रुपये की तेजी के साथ 39.10 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया की उसने अपने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ‘लिवर केयर टैबलेट्स’ लॉन्च की हैं। कंपनी ने बताया कि यह हर्बल फॉर्मुलेशन लिवर को डिटॉक्स करने, सेल्स को सुरक्षित रखने और उन्हें रीजनरेट करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है, जो आजकल की खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान से होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि भारत में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और हर साल 2 लाख से ज्यादा मौतें इससे जुड़ी बताई जाती हैं, जबकि फैटी लिवर की समस्या भी बड़े स्तर पर सामने आ रही है। कंपनी की यह नई टैबलेट Milk Thistle, N-Acetyl Cysteine (NAC), Alpha Lipoic Acid और L-Glutamine जैसे तत्वों से बनी है, जो शरीर के डिटॉक्स सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं और लिवर हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
इस लॉन्च के साथ कंपनी प्रिवेंटिव हेल्थ प्रोडक्ट्स जैसे हर्बल मसाला, ब्यूटी गमीज, स्लीप गमीज और लंग केयर टैबलेट्स के बाद अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रही है।
कंपनी ने बताया कि भारत का न्यूट्रास्यूटिकल मार्केट करीब 18 बिलियन डॉलर का है और तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग अब बीमार होने से पहले ही हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीनकुमार के मुताबिक, लिवर हेल्थ अभी भी एक नजरअंदाज किया जाने वाला लेकिन बेहद जरूरी हिस्सा है, और यह प्रोडक्ट लोगों को पहले से ही अपनी सेहत संभालने में मदद करेगा। कंपनी की यह नई टैबलेट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेगी।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
Apr 24, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。