























Thailand visa for Indians: थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों को थाईलैंड की सरकार ने बड़ा झटका दिया है। भारतीय पर्यटकों को उन्होंने अपनी वीजा फ्री की लिस्ट से बाहर कर दिया है। इसका मतलब साल 2024 से जो सुविधा भारतीयों को बिना वीजा थाईलैंड जाने के लिए मिल रही थी, वह अब खत्म होने जा रही है।
19 मई को थाई कैबिनेट ने नए वीजा नियमों को मंजूरी दी। इन नियमों के अनुसार भारत को अब वीजा ऑन अराइवल यानी VoA कैटेगरी में रखा गया है। आसान शब्दों में समझें तो अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा सीधे एंट्री नहीं ले पाएंगे बल्कि एयरपोर्ट पहुंचने पर वीजा ऑन अराइवल लेना होगा या पहले से ई-वीजा के लिए प्रमिशन लेनी होगी।
थाईलैंड कोरोना महामारी के बाद शुरू की गई अपनी वीजा-फ्री नीति को धीरे-धीरे वापस ले रहा है। पिछले साल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड ने इंडिया समेत 90 से ज्यादा देशों के नागरिकों को 60 दिनों वीजा फ्री यात्रा की अनुमति दी थी। उस फैसले से भारतीय पर्यटकों की संख्या में भी तेजी आई थी।

क्यों बंद हुआ वीजा फ्री ट्रैवल?
थाई सरकार का कहना है कि सुरक्षा और इमिग्रेशन से जुड़ी चिंताओं की वजह नियमों को और सख्त किया जा रहा है। सरकार के मुताबिक कुछ विदेशी नागरिकों के खिलाफ ड्रग्स, मानव तस्करी, अवैध कारोबार, बिना परमिशन होटल और स्कूल चलाने जैसे कई मामले सामने आए थे जिसके बाद वीजा नियमों में बदलाव किए गए हैं।
थाई विदेश मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि 93 देशों के लिए लागू 60 दिन वीजा-फ्री स्कीम को वापस लिया जा रहा है। साथ ही वीजा ऑन अराइवल वाले देशों की सूची में भी बदलाव किया गया है। भारत अब उन चार देशों में शामिल है जिन्हें नई VoA कैटेगरी में रखा गया है। इस सूची में अजरबैजान, बेलारूस और सर्बिया भी शामिल हैं।
कई बड़े देशों के नागरिकों को अब भी 30 दिन का वीजा-फ्री एंट्री मिलता रहेगी। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और कई यूरोपीय देश शामिल हैं। वहीं मालदीव, मॉरीशस और सेशेल्स जैसे देशों के लिए 15 दिन की वीजा-फ्री सुविधा जारी रहेगी।
नए नियम रॉयल गजट में पब्लिश होने के 15 दिन बाद लागू होंगे। हालांकि रॉयल गजट कब लागू होगा इसकी फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं है। थाई सरकार ने यह भी साफ किया है कि जो लोग पुराने नियम के तहत पहले से थाईलैंड में मौजूद हैं या नए नियम लागू होने से पहले ट्रैवल करेंगे वह पहले के नियमों के मुताबिक ही यात्रा कर सकेंगे।
ट्रैवल से पहले वीजा ऑन अराइवल जरूरी
भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि शॉर्ट हॉलिडे के लिए भी वीजा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी यानी बैंकॉक, पटाया, फुकेट और क्राबी जैसी जगहों पर ट्रैवल करने से पहले पर्यटकों को या तो वीजा ऑन अराइवल लेना होगा या फिर थाईलैंड के ई-वीजा सिस्टम के जरिए एप्लिकेशन देनी होगी।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。